विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर बंगलूरू पुलिस की छापेमारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता विवेक ओबरॉय के घर पर बंगलूरू पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। बंगलूरू पुलिस के दो इंस्पेक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पहुंचे और छापेमारी की शुरुआत की। पुलिस विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा के मामले की जांच कर रही है। छापेमारी को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'आदित्य अलवा फरार है। हमें जानकारी मिली थी कि अलवा विवेक ओबेरॉय घर में छुपा है। मामले में कोर्ट से वारंट लिया गया था।'