कोरोना की चपेट में आईं अभिनेत्री बनिता संधू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेत्री बनिता संधू कोरोना संक्रमित हुईं। सरकारी अस्पताल में अभिनेत्री द्वारा इलाज कराने से इनकार करने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बनिता कोलकाता में शूटिंग कर रही थीं। पता लगाया जा रहा है कि वो नए कोविड-19 स्ट्रेन से संक्रमित तो नहीं हैं। क्योंकि बनिता 20 दिसंबर को कोलकाता आई थीं। उन्होंने उसी फ्लाइट में सफर किया था जिसमें म्यूटेंट कोरोना संक्रमित यूथ ने ट्रैवल किया था।
