बप्पी लहरी ने बीमार होने की खबरों पर जताया दुख, बताया निराशाजनक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पिछले कुछ समय से दिग्गज गायक और संगीतकार बप्पी लहरी की तबीयत को लेकर हैरान कर देने वाली खबरें सामने आ रही थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसक उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे थे। उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले दिनों खबर आई कि वह अपनी आवाज खो चुके हैं। बढ़तीं अफवाहों को देख अब बप्पी लहरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इसे लेकर दुख जाहिर किया है।