बीबीसी और नेशनल ज्योग्राफिक जैसे क्लेवर वाला होगा संसद टीवी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी को मिलाकर संसद टीवी बनाया जाने वाला है। जिस पर अनुपम खेर, शेखर कपूर, आशुतोष राणा, मनोज बाजपेई और रेणुका शहाणे जैसे जाने-माने फिल्म अभिनेता कार्यक्रम प्रस्तुत करते नजर आ सकते हैं। संसद टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रवि कपूर की योजनाओं के मुताबिक, नए चैनल का प्रस्तुतीकरण और कार्यक्रमों की गुणवत्ता बीबीसी या नेशनल ज्योग्राफिक जैसे विश्व स्तरीय चैनलों जैसी होगी।
