90 वर्षीय बंगाली अभिनेता मनु मुखर्जी का निधन, सीएम ममता ने जताया शोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बंगाली अभिनेता मनु मुखर्जी का निधन हुआ। वह 90 वर्ष के थे। सीएम ममता ने उनके निधन पर शोक जताया। उनका निधन रविवार को दक्षिण कोलकाता में उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। जानकारी उनके परिवार ने दी। बंगाली सिनेमा उद्योग के अन्य कलाकारों ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया। बता दें उन्हें टेली-सम्मान पुरस्कार 2015 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
