बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी का 85 वर्ष की उम्र में निधन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
मशहूर बांग्ला एक्टर सौमित्र चटर्जी का निधन हो गया है। 85 वर्षीय सौमित्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित सौमित्र चटर्जी को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। बता दें सौमित्र को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 6 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।