बंगाली टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा पॉल ने लगाया बलात्कार की धमकी मिलने का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बंगाली टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा पॉल ने शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों पर उन्हें सोशल मीडिया पर बलात्कार की धमकी देने और अश्लील वेबसाइटों पर उनकी कुछ मॉर्फ्ड तस्वीरें जारी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री ने इस मामले में साइबर सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
