भजन गायक अनूप जलोटा ने 47 साल बाद ली स्नातक की डिग्री
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में पहुंचे भजन गायक अनूप जलोटा ने 47 साल बाद अपनी स्नातक की डिग्री ली। इस मौके पर विश्वविद्यालय के उपकुलपति आलोक कुमार रॉय ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान अनूप जलोटा ने बताया, 'ये मेरे लिए दूसरी बार पद्मश्री मिलने जैसा अनुभव है। मेरा बीए 1973 में पूरा हो गया था लेकिन डिग्री नहीं ले पाया। लखनऊ विश्वविद्यालय से एक भावनात्मक रिश्ता है'।