रणबीर के बाद भंसाली भी मिले कोरोना पॉजिटिव, फिल्म की शूटिंग रुकी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कोरोना पर लगाम लगाने के लिए भले ही देश भर में टीकाकरण अभियान जारी हो, पर संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियां इस महामारी की चपेट में आ चुकी हैं। अब निर्देशक संजय लीला भंसाली भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। खबर है कि ना सिर्फ भंसाली, बल्कि आलिया भट्ट ने भी सावधानी बरतते हुए खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। इसके चलते उनकी मौजूदा फिल्म की शूटिंग भी रुक गई है।