ड्रग्स मामला: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को मिली जमानत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को आज जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि 21 नवंबर को एनसीबी ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से गांजा बरामद किया गया था। बाद में पूछताछ में भारती सिंह और हर्ष ने कबूला कि वे ड्रग्स लेते थे। एनसीबी को उनके घर से 85.5 ग्राम गांजा मिला था।
