भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की सुसाइड, अक्षरा सिंह समेत कई सितारों ने जताया दुख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में सुसाइड कर लिया। उनका शव होटल के कमरा नंबर 105 में पंखे से लटका मिला। आकांक्षा होटल में पार्टी करने के बाद देर रात करीब 2 बजे वापस लौटी थीं। उनको छोड़ने साथ में एक युवक भी आया था। जो कुछ देर उनके साथ रुका था। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच में जुटी।
