भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामला: गायक समर का दोस्त भी हुआ गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में गायक समर सिंह पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। वह जिला जेल में बंद है। अब समर के दोस्त संजय सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला है। संजय की अदालत में पेशी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। संजय, समर के यूट्यूब चैनल के प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और मैनेजमेंट का काम देखता था।
