भद्दे कमेंट्स से परेशान होकर भोजपुरी एक्ट्रेस ने दी सुसाइड की धमकी, मांगी मुंबई पुलिस से मदद
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सुशांत के सुसाइड करने के बाद सभी सेलेब्स खुलकर अपने डिप्रेशन को जाहिर करने लगे हैं। इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सनसनी मचा दी है। दरअसल उन्होंने लिखा कि पिछले 8 सालों से एक व्यक्ति उन्हें सोशल मीडिया पर आए दिन भद्दे कमेंट भेजता हैं, उनकी बॉडी शेमिंग करता हैं जिसकी वजह से अभिनेत्री इस कदर डिप्रेस्ड हो चुकी हैं कि अब उन्हें आत्महत्या के ख्याल आने लगे हैं।
