25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी 'भूल भुलैया 2'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Hans India
कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 2' 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। कई फिल्मों की डेट कोरोना के चलते बदल चुकी है। लेकिन इसकी डेट में बदलाव नहीं होगा। मेकर्स ने खुद ये अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा कियारा आडवाणी और तब्बू भी नज़र आएंगी। फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी नें किया है। वहीं टी-सीरीज, भूषण कुमार और मुराद खेतानी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।
