'भूल भुलैया 2' का ट्रेलर जारी, मंजुलिका बनीं कियारा से भिड़ते दिखे कार्तिक आर्यन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
'भूल भुलैया 2' कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। जब से फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तभी से इसको लेकर दर्शकों में रोमांच बना हुआ है। यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब आखिरकार मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। इसमें फिल्म के मुख्य कलाकार कार्तिक के अलावा तब्बू और कियारा आडवाणी की झलक भी दिखी है। अनीस बाज्मी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।