'भूत पुलिस' का ट्रेलर रिलीज़, हंसने और डरने को हो जाएं तैयार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीस, यामी गौतम स्टारर फिल्म 'भूत पुलिस' का ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ। 2 मिनट 50 सेकेंड के इस ट्रेलर में दोनों भूत पकड़ने वालों की भूमिका में दिखे। दोनों को पाला एक पहाड़ी भूत से पड़ता है। इस बीच दोनों जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम से मिलते हैं। 'भूत पुलिस' 17 सितंबर 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर स्ट्रीम की जाएगी।
