संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं भूमि पेडनेकर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को उनके बेहतरी अभिनय के लिए जाना जाता है। इस साल वह कई प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। अब खबर आ रही है कि वह संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आ सकती हैं। भूमि को आखिरी बार उनकी फिल्म 'दुर्गामती' में देखा गया था। फिल्म को अधिक सफलता नहीं मिली थी, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया।