अली अब्बास जफर की अगली फिल्म में शाहिद कपूर के साथ दिखेंगी भूमि पेडनेकर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
शाहिद कपूर बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में शामिल हैं। इस समय वह कई बड़े प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। वह काफी समय से अली अब्बास जफर की आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो अली अब्बास की इस फिल्म में शाहिद के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। वह फिल्म में फीमेल लीड किरदार अदा कर सकती हैं।