जलवायु परिवर्तन पर लगातार काम कर रहीं भूमि पेडनेकर को मिला वैश्विक सम्मान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को एक बड़ा वैश्विक सम्मान हासिल हुआ। भूमि के जलवायु परिवर्तन की दिशा में लोगों को लगातार जागरूक करते रहने के प्रयासों को वैश्विक पहचान मिली है और इन्हें अब संयुक्त राष्ट्र की पूर्व जलवायु प्रमुख क्रिस्टियाना फिगरर्स की अगुआई में चलने वाली पहल का हिस्सा बनाया गया है। ‘काउंट अस इन’ के साथ जुड़कर भूमि भारतीयों को अपना कार्बन फुटप्रिंट घटाने के लिए शिक्षित एवं प्रेरित करने के लिए काम करेंगी।
