अर्जुन कपूर की 'द लेडी किलर' में लीड रोल में भूमि पेडनेकर की एंट्री, तरण आदर्श ने दी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'द लेडी किलर' में भूमि पेडनेकर की एंट्री हो गई है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। तरण आदर्श ने बताया कि मेकर्स ने भूमि को फिल्म में अर्जुन के अपोजिट कास्ट किया है। अर्जुन के साथ भूमि फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। अजय बहल इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं।
