सुशांत की याद में 550 गरीब परिवारों को खाना खिलाएंगी भूमि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुशांत आत्महत्या प्रकरण को 15 दिन गुजरे। इस बीच एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर ने अब सुशांत की याद में एक नेक काम करने का फैसला किया है। भूमि ने अभिषेक कपूर की पत्नी प्रज्ञा कपूर और 'एक साथ फाउंडेशन' के साथ मिलकर करीब 550 जरूरतमंद परिवारों को खाना पहुंचाने में मदद कर रही हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। भूमि और सुशांत फिल्म 'सोनचिड़िया' में साथ दिखे थे।
