भूषण की टी-सीरीज ने अपने स्टाफ और उनके परिवार के लिए चलाया कोरोना वैक्सीनेशन अभियान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। इस वायरस से बचाव के लिए सरकार देश में कोरोना के टीकाकरण का अभियान चला रही है। मनोरंजन जगत की कई हस्तियां महामारी में लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। अब भूषण कुमार की टी-सीरीज ने एक पहल की शुरुआत की है। जानकारी सामने आ रही है कि भूषण की टी-सीरीज ने अपने स्टाफ और उनके परिवार वालों के टीकाकरण का बीड़ा उठाया है।