अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी घोषणा, ट्विटर को टक्कर देने लॉन्च कर रहे हैं 'ट्रुथ सोशल' प्लेटफॉर्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: indiatv
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को शुरू करने की घोषणा की है. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज घोषणा करते हुए कहा कि कि मैं अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा हूं. डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का नाम ‘ट्रुथ सोशल’ रखा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप का ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर की तर्ज पर बना होगा.