BB12 विनर दीपिका कक्कड़ को श्रीसंत फैन ने दी एसिड अटैक की धमकी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
बिग बॉस 12 खत्म हो चुका है लेकिन ट्विटर पर दीपिका फैंस vs श्रीसंत फैंस के बीच घमासान चल रहा है. BB12 की विनर दीपिका कक्कड़ पर श्रीसंत फैंस ने रिश्तों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है.वहीं शनिवार को श्रीसंत दि रियल फैन नाम के यूजर ने दीपिका को धमकी दी है कि अगर वह कहीं दिखाई दी, तो उन पर एसिड फेंक दूंगा.इस धमकी के बाद दीपिका फैंस ने मुंबई पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है और जल्द से जल्द इस शख्स को गिरफ्तार करने की मांग की है.
