'बिग बॉस' के विनर आशुतोष ने लॉकडाउन में ही रचाई शादी, इस तरह लिए सात फेरे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन की वजह से देशभर के लोग अपने-अपने घरों में बंद होने के लिए मजबूर हो गए हैं। ऐसे में अब 'बिग बॉस 2' के विजेता रह चुके अभिनेता आशुतोष कौशिक ने शादी रचा ली है। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए ये शादी बेहद ही साधारण तरीके से की गई है। सहारनपुर के रहने वाले आशुतोष ने अलीगढ़ की लड़की अर्पिता के साथ सात फेरे लिए हैं।