बर्थडे स्पेशल: बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए टूरिस्ट वीजा पर मुंबई आईं थीं एली अवराम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bollywood Hungama
आज एली अवराम का जन्मदिन है। एली अवराम मूल रूप से स्वीडिश-ग्रीक अभिनेत्री हैं। हालांकि, उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। एली 2013 में टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' में हिस्सा लेने के बाद लाइमलाइट में आईं। फिर उन्होंने कई और टीवी शो में हिस्सा लिया। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। एली अवराम बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए टूरिस्ट वीजा पर मुंबई आईं थीं।
