बर्थडे स्पेशल: को-कंटेस्टेंट संग साल भर भी नहीं चली शादी तो अरिजीत ने बचपन की दोस्त से रचाई दूसरी शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: newsbytesapp
25 अप्रैल 1986 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मे सिंगर अरिजीत सिंह का आज जन्मदिन है। साधारण व्यक्तित्व वाले अरिजीत पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करते। बहुत कम लोग ही जानते है कि उन्होंने दो शादियां रचाई हैं। उन्होंने 2013 में म्यूजिक शो में अपनी को-कंटेस्टेंट रूपरेखा बनर्जी से शादी रचाई, जो साल-भर भी नहीं चली। उसके बाद उन्होंने बचपन की दोस्त कोयल सिंह से शादी की।
