बर्थडे स्पेशल: उत्तराखंड के जुबिन नौटियाल ने मुंबई में बिखेरा आवाज का जादू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Spotify
सिंगर जुबिन नौटियाल आज 33वां बर्थडे मना रहे हैं। उत्तराखंड के देहरादून में 1989 में जन्मे जुबिन एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक रियलिटी शो से आने वाले जुबिन अपने इमोशनल गानों के लिए जाने जाते हैं। उनके कई गाने टॉप चार्टबस्टर रहे हैं। उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए हैं। शुरूआत में एक रियलटी शो से वो निकाले भी गए, जिसे सोनू निगम जज कर रहे थे।
