बर्थडे स्पेशल: सलमान से पंगा ले चुके हैं किच्चा सुदीप, कन्नड फिल्मों के हैं सुपरस्टार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
2 सितंबर 1973 को कर्नाटक के शिमोगा में जन्मे किच्चा सुदीप सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि फिल्म निर्देशक और निर्माता भी हैं। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार सलमान स्टारर दबंग 3 में विलेन बन चुके हैं। सुदीप ने मुंबई के रोशन तनेजा एक्टिंग ऑफ स्कूल से अभिनय सीखा। बतौर लीड एक्टर सुदीप की पहली फिल्म 'थायवा' थी। जोकि 1997 में रिलीज हुई। उन्हें 'प्रेमदा कादम्बरी' सीरियल से काफी लोकप्रियता मिली।
