बर्थडे स्पेशल: मुरली शर्मा अलग-अलग भाषाओं की 130 से अधिक फिल्मों में कर चुके हैं काम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: movie galleri
9 अगस्त 1972 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्मे मुरली शर्मा का आज जन्मदिन है। 'मैं हूं न', 'डोल', 'धमाल', 'ब्लैक फ्राइडे', 'गोलमाल रिटर्न' जैसी फिल्मों में दिख चुके मुरली ने रोशन तनेजा एक्टिंग स्कूल एक्टिंग सीखी और अलग-अलग भाषाओं की 130 से ज्यादा फिल्में कीं। मुरली बेस्ट विलेन के लिए नंदी अवॉर्ड, बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए सीमा अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने 2009 में अश्विनी कालसेकर से शादी रचाई थी।
