बर्थडे स्पेशल: ऋतिक के भाई को 10 साल तक डेट कर चुकी हैं रिद्धिमा पंडित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bollywood shaadis
'बहू हमारी रजनीकांत' में सुपर रोबॉट रजनी बनने वाली एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित का आज जन्मदिन है। बतौर मॉडल करियर शुरू करने वाली रिद्धिमा ने ऋतिक रोशन के चचेरे भाई एहसान रोशन को 10 साल तक डेट किया है। हालांकि, 10 साल बाद दोनों अलग हो गए। एहसान के बाद रिद्धिमा पंडित का नाम टीवी एक्टर कुशाल टंडन के साथ भी जुड़ा। लेकिन दोनों ने खुद को एक-दूसरे का दोस्त बताया।
