बर्थडे स्पेशल: भाईयों जितना नाम नहीं कमा सके संजय कपूर; सरिता जोशी का भी है आज जन्मदिन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
17 अक्तूबर 1965 को मुंबई में जन्मे संजय कपूर ने साल 1995 में आई फिल्म 'प्रेम' से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। आज वह 57 साल के हुए। अनिल कपूर और बोनी कपूर उनके भाई हैं। 'बा बहू और बेबी' सीरियल में बा बनने वाली दिग्गज अभिनेत्री सरिता जोशी का भी आज जन्मदिन है। उन्होंने 1980 में सीरियल तितलियां से शुरुआत की। उन्हें संगीत नाटक अकादमी और पद्म श्री पुरस्कार तक मिल चुका है।