अखाड़े में फिल्मों की पटकथा संबंधी अलग विभाग बनाएंगी सांसद प्रज्ञा ठाकुर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
वेबसीरीज 'आश्रम' की तीसरी किश्त की शूटिंग के दौरान हुए बवाल के बीच सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने निर्माताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो अब फिल्मों की पटकथा देखने-पढ़ने के लिए अपने अखाड़े का एक अलग विभाग बनाएंगी। उन्होंने कहा है कि उनके नेतृत्व वाला भारत भक्ति अखाड़ा स्क्रिप्ट, फिल्मों की सामग्री और वेब श्रृंखला की जांच के लिए एक अलग विभाग बनाएगा, और यदि आवश्यक हुआ तो विवादित फिल्में नहीं बनने देंगे।
