ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी शाहरूख की 'बॉब बिस्वास', लीड रोल में हैं जूनियर बच्चन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शाहरुख खान ने 2019 में फिल्म 'बॉब बिस्वास' का ऐलान किया था। जिसमें अभिषेक बच्चन हैं। फिल्म को बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बैनर बना रहे हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन दीया घोष कर रही हैं। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
