x

बॉबी देओल की वेब सीरीज़ को बैन करने की मांग, लोगों ने लगाया यह आरोप

Shortpedia

Content Team
Image Credit: twitter

एक्टर बॉबी देओल की अपकमिंग वेब सीरीज़ 'आश्रम' रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिरती नज़र आ रही है। इसे लेकर ट्विटर इंडिया पर #BanAashramWebSeries ट्रेंड करने लगा। लोग इस सीरीज़ को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताकर बैन करने की मांग कर रहे हैं। वहीं यूजर्स ने इसे धर्म की छवि खराब करने वाला बताते हुए मंत्री प्रकाश जावडेकर से इसे बैन करने की अपील की है।