18 फरवरी को Zee5 पर आएगी बॉबी, सान्या और विक्रांत स्टारर 'लव हॉस्टल'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: boogle bollywood
बॉबी देओल, सान्या मलहोत्रा और विक्रांत मेस्सी स्टारर 'लव हॉस्टल' अब थिएटर की जगह सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'लव हॉस्टल' Zee5 पर 18 फरवरी को स्ट्रीम की जाएगी। इसका ट्रेलर फरवरी के पहले हफ्ते में रिलीज़ किया जा सकता है। फिल्म को 'गुड़गांव' फेम शंकर रमन ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म को शाहरुख खान की रेड चिलीज ने प्रोड्यूस किया है।
