रिया संग धक्का-मुक्की पर बी-टाउन सेलेब्स भड़के, मीडिया को फटकारा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एनसीबी ऑफिस पर रिया चक्रवर्ती संग हुई धक्का-मुक्की को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भड़के और मीडिया को इस व्यवहार के लिए फटकारा। तापसी पन्नू ने ट्वीट किया, 'न्याय के नाम पर इन लोगों ने एक व्यक्ति के जीने का अधिकार छीन लिया है। वह भी दोषी साबित होने से पहले। मैं प्रार्थना करती हूं कि इन सभी को कर्मों का फल मिले।' स्वरा भास्कर ने लिखा, 'भारत में लोग इतना नीचे गिर चुके हैं। शर्मनाक। अफसोसनाक।'
