नेपोटिज्म से ज्यादा रंगभेद की शिकार है बॉलीवुड इंडस्ट्री- नवाजुद्दीन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: tribune
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ना सिर्फ अपने शानदार अभिनय के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनते हैं, बल्कि अपनी दो टूक बयानबाजी को लेकर भी वह खूब सुर्खियों में रहते हैं। अब एक बार फिर नवाजुद्दीन ने बड़े बोल बोले हैं। इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) पर वह पहले भी कई बार बात कर चुके हैं और अब उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म से कहीं ज्यादा रंगभेद की समस्या है।