एक्टर इरफान खान की बिगड़ी तबीयत, ICU में कराया गया भर्ती
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मंगलवार सुबह एक्टर इरफान खान कमजोरी के चलते बाथरूम में गिर गए थे, जिसकी वजह से फौरन उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन में आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि इरफान को कोलन इंफेक्शन के चलते आईसीयू में रखा गया है और वह डॉक्टर की देखरेख में हैं। गौरतलब है कि एक्टर की मां का शनिवार को जयपुर में देहांत हुआ था और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक्टर ने मां का अंतिम संस्कार किया था।
