75वां स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबे बॉलीवुड सितारे, शाहरुख-सलमान ने यूं फहराया तिरंगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
आज पूरा देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। हमारे बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं हैं। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने अपने फैन्स को शुभकामनाएं भेजी हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, सारा अली खान, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, अनुपम खेर, अनुष्का शर्मा सहित और भी सितारे हैं, जिन्होंने खास अंदाज में तिरंगे का सम्मान करते हुए फैंस में देशभक्ति के जज्बे को बढ़ा दिया।
