x

बॉलीवुड के 'शहंशाह'अमिताभ बच्चन की आवाज अब गूंजेगी एलेक्सा पर

Shortpedia

Content Team
Image Credit: zee news

एलेक्सा यूजर्स अब बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की आवाज में चुटकुले, मौसम का हाल, उर्दू शायरी, मोटिवेशनल कोट्स के अलावा और भी बहुत कुछ सुन पाएंगे. बस एलेक्सा (Alexa) को यह निर्देश देना होगा- 'Alexa, Say Hello To Mr. Amitabh Bachchan'. एलेक्सा की यह सर्विस 2021 में लांच होगी. बिग बी की आवाज का यह एक्सपीरियंस एक पेड सर्विस होगी. अमेजॉन और एलेक्सा के साथ इस पार्टनरशिप को लेकर अमिताभ बच्चन बहुत उत्साहित हैं.