जन्मतिथि: पंडित विष्णु नारायण भातखंडे ने दिलाई थी हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को नई पहचान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विद्वान पंडित विष्णु नारायण भातखंडे आज ही 10 अगस्त 1860 को तत्कालीन बंबई में जन्मे। उन्होंने संगीत शास्त्र की रचना की। कई संस्थाएं और केंद्र स्थापित किए। संगीत पर संस्कृत, मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में किताबें लिखीं। उनकी पहली किताब स्वर मालिका थी। करीब 2000 बंदिशें एकत्र कीं। 200 राग बनाए। उनकी किताबों को राग खजाना कहा जाता है। 19 सिंतबर 1936 को उनका निधन हुआ।
