'ब्रह्मास्त्र' ने दुनियाभर में पहले हफ्ते में कमाए 300 करोड़ रुपये
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' आलोचकों की प्रतिक्रिया और ट्रोलिंग के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए-नए रिकॉर्ड दर्ज कर रही है। अपने ओपनिंग वीकेंड में ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। वहीं अब नए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में दुनियाभर में करीब 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर रही।