ब्रह्मास्त्र के पार्ट 1 की शूटिंग पूरी, 9 सितंबर को होगी रिलीज़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के पार्ट 1 की शूटिंग पूरी हुई। फाइनल शेड्यूल वाराणसी में शूट हो रहा था। जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करके दी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, नागार्जुन और मौनी रॉय दिखेंगी। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन और फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में लगेगी।
