40 साल की उम्र में तीसरी बार दुल्हन बनीं Britney Spears, Sam Asghari संग रचाई शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
हॉलीवुड सिंगर Britney Spears ने 28 वर्षीय मंगेतर Sam Asghari संग लॉस एंजलिस में एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी की। सबसे पहले 2004 में ब्रिटनी और जेसन एलेग्जेंडर की शादी हुई, जो ज्यादा समय तक नहीं चली। उसके बाद ब्रिटनी ने 2004 में अमेरिकन सिंगर Kevin Federline से शादी की, जो 2007 में खत्म हो गई। इस दौरान उनके दो बेटे Sean Preston Federline और Jayden James Federline पैदा हुए।
