ब्रिटनी स्पीयर्स ने ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी से की सगाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स एक बार फिर अपने रोमांस को लेकर चर्चा में हैं। हालिया ब्रिटनी ने सोशल मीडिया पर अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी के साथ सगाई की घोषणा की है। 39 साल की ब्रिटनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी भी मौजूद हैं। वीडियो में ब्रिटनी अपनी हीरे की अंगूठी को दिखाती नजर आ रही हैं।
