ब्रिटनी स्पीयर्स के वकील ने जेमी स्पीयर्स पर जबरन वसूली का लगाया आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Us magazine
हॉलीवुड की मशहूर गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स पिछले काफी समय से अपने पिता संग कंजरवेटरशिप मामले को लेकर चर्चा में हैं। गायिका की वकील ने अदालत में कहा है ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता को उनकी संपत्ति के संरक्षक के रूप में अपनी भूमिका से तुरंत और बिना किसी शर्त के पद छोड़ देना चाहिए। गायिका के वकील मैथ्यू रोसेनगार्ट ने ब्रिटनी के पिता जेमी स्पीयर्स पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
