सपना चौधरी के पति वीर साहू समेत 70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के पति वीर साहू समेत 70 अन्य लोगों के खिलाफ रोहतक में मामला दर्ज हुआ है। वीर साहू पर बगैर मास्क के भीड़ एकत्रित करके कोरोना नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। दरअसल विवाद पत्नी और बेटे को लेकर हुआ है, जिन पर फेसबुक के माध्यम से सवाल उठाए गए हैं। वहीं सवाल उठाने वाले शख्स को वीर की तरफ से मिलने की चुनौती दी गई थी।