वेब सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' के खिलाफ मामला दर्ज, बीजेपी नेता ने लगाया लव जिहाद का आरोप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: twitter
मध्य प्रदेश के रीवा में बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य गौरव तिवारी ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' पर आपत्ति जताई है। साथ ही सीरीज के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'नेटफ्लिक्स इंडिया इस पावन धरा का उपयोग लव-जिहाद को बढ़ावा देने और हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कर रहा है। आज मैं अपने फोन से नेटफ्लिक्स हटा रहा हूं। और आप?'