सुंगधा मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज, शादी में कोरोना नियमों के उल्लंघन का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Kanaphusi
26 अप्रैल को पंजाब के फगवाड़ा स्थित क्लब कबाना में शादी के बंधन में बंधे संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा मुश्किल में फंसे। एक वायरल वीडियो को आधार बनाकर सुगंधा मिश्रा के खिलाफ कोरोना नियमों के उल्लंघन के तहत धारा 188 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। वीडियो में शादी में लोगों की संख्या 100 से अधिक थी जबकि समारोह में ये संख्या 20 होनी चाहिए थी।
